ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, अपराध दर्ज

दुर्ग। अपने दोस्त के साथ शीतला मार्केट गए प्रार्थी की इलेक्ट्रिक स्कूटी को ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी इससे प्रार्थी को चोटे आई वहीं स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर छावनी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 183, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद नसीरुद्दीन सेक्टर 11 जोन 1 खुर्सी पार निवासी है और टैक्समेको कंपनी रायपुर में ठेकेदार का काम करता है। 3 नवंबर को वह अपनी स्कूटी सीजी 07 सी टी 1078 को लेकर अपने दोस्त इमरान खान के साथ शीतला मार्केट गया हुआ था। वहां से वापस अपने घर जा रहा था। स्कूटी को उसका दोस्त इमरान खान चला रहा था। दोपहर 2:00 बजे देना बैंक के सामने नंदनी रोड भिलाई में पीछे से आ रही ट्रक सीजी 07 सी एक्स 7333 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी इससे दोनों भी दूर जा गिरे थे।

अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल व ई रिक्शा की चोरी
दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह से वाहन चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा की चोरी कर ली। दोनों ही मामले में पुलिस मामले की जांच कर रहीहै।
मोहन नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी खोज कुमार ताम्रकार कारपेंटर का काम करता है। 3 नवंबर की दोपहर 2:00 बजे वह मोहक इंटरप्राइजेज के सामने धमना रोड में अपने मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स सी जी 07 सी जी 1744 में सामान खरीदने गया हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को दुकान के सामने रोड के किनारे खड़े कर दिया था। सामान खरीद कर जब वापस आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत 15000 रुपए आंकी गई है। इसी तरह प्रार्थी गणपत कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। उसकी बहन हेमीन यादव के नाम पर ई रिक्शा सीजी 07 सी एस 4113 है जिसे वह चलाता है। 5 नवंबर की रात को अपनी ई-रिक्शा में दमदार रोड स्थित देसी शराब भट्टी शराब खरीदने गया हुआ था। ई रिक्शा को उसने रोड के किनारे खड़ी कर दिया था। शराब खरीद कर जब वापस आए तो देखा उसकी ई-रिक्शा वहां पर नहीं थी। आसपास पता तलाश करने के बाद प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *