दुर्ग। कार सवार अज्ञात बदमाशों ने ट्रेलर के टंकी से 27 हजार रुपए से ज्यादा कीमत का 320 लीटर डीजल की चोरी कर लिये। गाड़ी में सो रहे ड्राइवर की नींद टूटने पर बदमाशों ने उसे पिस्टल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
प्रार्थी सुमित कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जेके लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी मे मुंशी काम करता है। उसके मालिक मनिन्द्र सिंह भाटिया का ट्रेलर सीजी 07 बीएम 4339 चलाता है। एक नवंबर की रात ड्राइवर नारायण यादव उमदा रोड पर ठाकुर पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ा करके सो गया। चालक ने उसे कॉल करके बताया कि 2 नवंबर की सुबह 3 अज्ञात आरोपी शिफ्ट डिजायर गाडी में आए और उन्होंने अपनी गाड़ी को कंटेनर सीजी 07 बीएम 4339 के सामने गाड़ी खड़ा कर दिये।। इसके बाद डीजल टंकी के ढक्कन के लॉक को तोड़कर डीजल चोरी करने लगे। गाड़ी में तोड़फोड़ की आवाज आने पर चालक नारायण यादव की नींद टूट गई। उसने गाड़ी से उतरकर अज्ञात लोगों से पूछने लगा। इस पर बदमाशों ने पिस्टल के समान हथियार निकाल लिया। इसके बाद गाड़ी से 320 लीटर डीजल जिसकी कीमत 27, 500 रुपए थी, को चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
00000000
मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से रुपए की चोरी
दुर्ग। सेक्टर 5 स्थित मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर बदमाश 55 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी की शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर 05 सड़़क 02 निवासी प्रार्थी एन.पी. राम मुर्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह कामाक्षी मंदिर में पूजा पाठ का काम करता है। बुधवार को संध्या पूजा पाठ करने के बाद रात 8.30 बजे मंदिर में ताला बंद कर अपने घर चला गया था। गुरुवार की सुबह 7.00 बजे पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचा तो देखा कि मंदिर के बाहर वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। मंदिर में चोरी होने की शंका होने पर उसने समिति के महासचिव पापा राव, अध्यक्ष दिलेश्वर राव और कोषा अध्यक्ष मानेश्वर राव समेत अन्य सदस्यों को कॉल करके घटना की जानकारी दी। उनके साथ मंदिर के अंदर जाकर देखा तो दान पेटी का ताला टूटा मिला, जिसमें रखे करीब 55 हजार रुपए गायब थे।