दुर्ग। दिल्ली में निवास करने वाले आरोपी ने दुर्ग में रह रही कॉलेज की छात्रा के साथ दुर्ग आकर पहले शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। परेशान होकर युवती ने मोहन नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने दिल्ली रवाना हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा की फेसबुक एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से दिल्ली निवासी आरोपी युवक से जान पहचान हुई इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी दिल्ली से आरोपी दुर्ग कर छात्रा को एक लॉज में बुलाता था। इसके बाद आरोपी उससे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। इस दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर उसकी गलत वीडियो बना ली थी। जब युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा था। इस पर युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इस पर गुस्साए आरोपी उसे बार-बार वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगा था। परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत मोहन नगर थाना में की। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने दिल्ली रवाना हो गई है।