राष्ट्रीय एकता दिवस पर नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता दौड़ का आयोजन

नंदिनी नगर (अहिवारा)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना नंदनी द्वारा शुक्रवार को नशा मुक्ति, सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता दौड़ (रनिंग) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने टाउनशिप मार्केट नंदिनी नगर से प्रारंभ कर अंबेडकर चौक होते हुए क्लब मैदान तक दौड़ लगाई। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने तख्तियां और बैनर लेकर नशामुक्त समाज, एकता और डिजिटल सुरक्षा का संदेश दिया।

थाना प्रभारी पारस ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं और साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें।

कार्यक्रम के दौरान थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा सामाजिक एकता, नशामुक्त जीवन और साइबर सुरक्षा का संकल्प दिलाया।थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया,स्कूल में खेल प्रतियोगिता कराया गया एवं साइबर जागरूकता,नशा मुक्ति,सुरक्षा संबंधी अभियान चलाया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *