दुर्ग। पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी लोकेश जायसवाल जो सेक्टर 4 चौक के पास कुल्फी दुकान लगाता है, उसके द्वारा लगातार 21 अगस्त से 28 अक्टूबर तक पीछा किया जा रहा था। पीड़िता 28 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे अपने घर के पास नेहरू पार्क रोड हुडको में खड़ी थी तभी आरोपी पीड़िता का पीछा करते हुए आया और बेइज्जत करने की नीयत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।