घर के सामने खड़ी एक्टिवा की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग। घर के सामने पीपल झाड़ के पास खड़ी होंडा एक्टिवा की अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहनलाल जैन पारख आपा पूरा हनुमान मंदिर के पास भोई पारा निवासी है। 30 अक्टूबर की सुबह उसने अपनी होंडा एक्टिवा सीजी 07 सी एक्स 2919 को जिम से आने के बाद अपने घर के सामने सुबह 9:00 बजे खड़ी कर दिया था।थोड़ी देर बाद जब वह बाहर आकर देखा तो खड़े किए जगह पर गाड़ी नहीं थी। चोरी गए वाहन की कीमत 35000 रुपए आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *