वार्ड पार्षद अजीत वैध ने दी शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

दुर्ग। वार्ड पार्षद अजीत वैध ने शहरवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

पार्षद वैध ने कहा — “दीपावली का त्यौहार खुशियाँ बाँटने और नया उत्साह जगाने का अवसर है। हम सभी संकल्प लें कि स्वच्छ, प्रदूषण रहित और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाएं। अपने आस-पास जरूरतमंदों को भी इस खुशी में शामिल करें।”

उन्होंने आगे कहा कि दीपों की रौशनी हर घर-आँगन को आलोकित करे और सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *