बुधवार की सुबह से लापता हुए अनिल बंसल का शव ग्राम परपोढ़ी थाना देवकर में नदी के किनारे में गुरुवार की देर शाम को मिला है। मौके पर नंदिनी थाना पुलिस पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने बताया कि अनिल बंसल की कार नंदिनी थाना क्षेत्र में नदी के किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी ।जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा तलाश अभियान चलाया गया था।
पुलिस के मुताबिक कादंबरी नगर थाना मोहन नगर निवासी अनिल बंसल 48 वर्ष पिता सत्य प्रकाश बंसल बुधवार की शाम से अपनी वेगनर आर कार के साथ लापता हो गए थे। व्यवसायी अनिल बंसल रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद उनकी खोजबीन लगातार की जा रही है। परिजनों ने इसकी शिकायत मोहन नगर थाना में की थी। पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच में लिया था। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग 9:45 बजे रायपुर जाने की बात कह कर वे घर से निकले थे। 12:40 पर उनकी आखिरी बातचीत एक दोस्त से हुई इसके बाद से उनका फोन लगा था स्विच ऑफ बताने लगा था। परिवार में उनकी पत्नी व दो बेटियां है। गुरुवार की सुबह नंदिनी थाना क्षेत्र में ग्राम डूमा पथरिया के पास शिवनाथ नदी के किनारे संदिग्ध हालत में वेगन आर कार खड़ी मिली थी। जांच में पुलिस को पता चला कि यह कार लापता अनिल बंसल की ही है। इसके बाद से ही एसडीआरएफ की टीम की मदद से नदी में उन्हें तलाश करने का अभियान चलाया गया था। एसडीआरएफ टीम को अनिल का शव ग्राम परपोढ़ी में मिला है।