एगरोल संचालक भाइयों को ले गई यूपी पुलिस

दुर्ग। छावनी थाना अंतर्गत दो सगे भाइयों का अपहरण किए जाने वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों भाइयों को यूपी पासिंग की गाड़ी में यूपी की पुलिस पकड़कर ले गई है। उन लोगों के खिलाफ यूपी में दो अपराध दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात को प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एग रोल सेंटर संचालक कैंप एक निवासी विष्णु प्रसाद साव 31 वर्ष और शुभम प्रसाद साव 27 वर्ष जो कि दोनों भाई है, उनका यूपी पासिंग आर्टिका वाहन में आए तीन-चार लोगों ने अपहरण कर लिया है। मारपीट कर गाड़ी में डालने के बाद दोनों भाइयों को लेकर आरोपी फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *