दुर्ग। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल इंर्पोटेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें स्मृति नगर निवासी डॉक्टर महिम सेठी को 12 वां रैंक हासिल हुआ है। उल्लेखनीय है कि देश में सिर्फ 27 लोगों का चयन इस एग्जाम में किया जाता है। जो चयनित होते हैं उन्हें एम्स के हायर सेंटरों में डी एम की पढ़ाई करने जाने का मौका मिलता है। भिलाई से एकमात्र डॉक्टर महिम सेठी का सिलेक्शन हुआ है। डॉक्टर सेठी नेफ्रोलॉजी के डॉक्टर हैं, उन्होंने एमबीबीएस के बाद एमडी मेडिसिन की पढ़ाई की है। महीम के पिता डॉक्टर सुरेश सेठी शहर के जाने-माने चिकित्सक हैं।