दुर्ग। नैनीताल स्थित नदी में डूबने से एयर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गई है, इनमें से प्रिंसराज यादव 22 वर्ष पिता नरेंद्र कुमार यादव निवासी कैलाश नगर दुर्ग का रहने वाला था। मोहन नगर थाना प्रभारी केशव राम कोसले ने बताया कि नैनीताल से शुक्रवार की 7:30 बजे उसके शव को एंबुलेंस से दुर्ग के लिए रवाना किया गया है। उसका शव शनिवार की रात तक दुर्ग पहुंचने की संभावना है।जानकारी के अनुसार दो साल पहले ही प्रिंसराज यादव की पठानकोट पंजाब में एयर-फोर्स में नौकरी लगी थी। गुरुवार को नैनीताल के पास परिताल से लगभग 2 किमी पहले मुसाताल में नहाते वक्त एयरफोर्स के 2 जवान डूब गए। बताया जाता है कि एयरफोर्स में तैनात 4 दोस्त नैनीताल घूमने आये थे। प्रिंस कुमार (22) निवासी बिहार, साहिल कुमार (23) अपने दो अन्य साथियों नयाल सौरभ सिंह (25) और बृजेन्द्र (25) गुरुवार सुबह लगभग 12 बजे मुसाताल पहुंचे। उनके साथ चार युवतियां भी मौजूद थीं। सभी युवक-युवतियां मुसाताल के पास नदी किनारे रुके और दो युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। भारी बरसात के चलते नदी का जल स्तर और बहाव बहुत अधिक था, जिसमे प्रिंस कुमार और साहिल कुमार दोनों जवान डूब गए। पठानकोट से कुल आठ लोग—चार युवक और चार युवतियां—पर्यटन के उद्देश्य से मूसाताल पहुंचे थे। इसी दौरान युवक प्रिंस यादव और साहिल तालाब में नहाने के लिए उतर गए। कुछ ही पलों में दोनों गहराई में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची थी।
