दुर्ग। धारदार बटन दार चाकू लहराकर लोगों को डरा धमकाते हुए क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति धमधा रोड सब्जी मंडी दुर्ग में अपने पास धारदार चाकू रखकर लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी विक्की मानिकपुरी 30 वर्ष पिता स्वर्गीय मुकुंद मानिकपुरी निवासी कैलाश नगर दुर्ग को पकड़ा। उसके पास से धारदार चाकू जब्त किया गया है।