पहलगाम में मरने वालों को जिला अधिवक्ता संघ ने दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। कश्मीर के पहलगाम मे आतंकियों द्वारा मंगलवार को बर्बरता पूर्वक 26 भारतीयों को गोली मार दिया गया जिससे पूरे भारत के लोगो मे आक्रोश है। आज बुधवार को अधिवक्ता संघ दुर्ग द्वारा उपरोक्त घटना की कढ़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से आतंकियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई। मृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें प्रमुख रूप से जिला व सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रज्ञा पचौरी, कुटुंब न्यायालय दुर्ग के प्रधान न्यायाधीश थॉमस एक्का, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जिला न्यायालय दुर्ग पंकज दीक्षित ,अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष सुश्री नीता जैन, सचिव रविशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, प्रशांत जोशी , श्रीमती उमा भारती, प्रकाश शर्मा, अजित सिंह राजपूत, उत्तम चौधरी, राकेश यादव, सूरज शर्मा, संतोष वर्मा, रवि शंकर मानिकपुरी, नितेश साहू विक्रम पारख, अजय शर्मा, पंडित अजय मिश्रा संतोष वर्मा नागेंद्र शर्मा, किशोर यादव सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *