वृद्ध का महमरा एनिकट पर मिला शव, परिजनों को सौपा शव

दुर्ग। बुधवार की सुबह महमरा एनिकट के शिवनाथ नदी तट पर एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अंजोरा चौकी प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि शिवनाथ नदी के महमरा घाट में सुबह-सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अंजोरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को मर्चुरी में रखाया। श्री ध्रुव ने बताया कि मृतक का नाम गोविंद तिवारी है और वह निवासी आदर्श नगर दुर्ग का था। उसकी उम्र लगभग 73 वर्ष थी वह घर से निकल कर इधर-उधर घूमते रहता था और पूर्व में वह वृद्धा आश्रम में भी रह चुका था। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *