दुर्ग। पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 3 सारथी पारा निवासी राजकुमार सारथी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 22 अप्रैल को उसका लड़का तेजस सारथी घर में खाना खाने के बाद मोहल्ले के दाउ चिकन दुकान सारथी पारा के पास टहलने गया हुआ था। इसी दौरान तेजस के साथ कुछ लोग लड़ाई करने लगे। इस पर प्रार्थी ने अपने लड़के तेजस को बुलाकर पूछताछ किया। इसी दौरान चिकन दुकान सारथी पारा के पास ही मोहल्ले में रहने वाला आरोपी परवेश सारथी, उसका भाई लक्की सारथी एवं एक अन्य शुभ सारथी आए और तीनों एक राय होकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट किये। इसके बाद आरोपी परवेश सारथी अपने हाथ में रखे धारदार चाकू से हत्या करने की नीयत से प्रार्थी के गले पर वार कर दिया। इससे प्रार्थी को चोटे आई।
इसी तरह लक्की सारथी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हनुमान मंदिर के पास सारथी पर वार्ड नंबर 33 निवासी है और मजदूरी का काम करता है। वह 22 अप्रैल को घर से खाना खाने के बाद दाउ चिकन दुकान सारथी पारा के पास टहलने गया था। उसी समय मोहल्ले का तेजस सारथी तथा उसके भाई परवेश सारथी के बीच झगड़ा हो रहा था।यह देखकर वह बीच बचाव करने गया। तब तेजस
ने आक्रोशित होकर तू क्यों बीच में आ रहा है यह कहते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देखकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इसके बाद हत्या करने की नीयत से हाथ में रखे धारदार चाकू से प्रार्थी के गले पर वार कर दिया, इस पर प्रार्थी ने अपना बचाव किया अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।