दुर्ग। स्कूटी से जा रहे प्रार्थी को बुलेट सवार चालक ने टक्कर मार दी, इससे प्रार्थी गुरबीर सिंह भल्ला को चोटे आई वहीं उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुपेला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 2 भिलाई निवासी गुरबीर सिंह अपनी स्कूटी जूपिटर वाहन सीजी 07 ए वाई 1707 से रामनगर से सेक्टर 2 भिलाई अपने घर जा रहे थे। नूरी मस्जिद के सामने सर्विस रोड के पास पीछे से आ रही बुलेट सीजी 04 एन के 0706 के चालक ने बुलेट को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे गुरबीर सिंह के पैर हाथ, कोहनी व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।