न्यायालय के सामने खड़ी एक्टिवा की चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग। प्राइवेट स्कूल में टीचर शिप कर रही महिला को न्यायालय परिसर में स्कूटी रखना भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने स्कूटी एक्टिवा की चोरी कर ली। पीढ़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दीपक नगर वार्ड नंबर 24 निवासी अविनाश कौर भाटिया प्राइवेट टीचर है।28 मार्च को जिला न्यायालय दुर्ग में पेशी दिलाने के लिए वह लगभग 12:00 बजे न्यायालय में पहुंची थी। उसने अपनी स्कूटी एक्टिवा सी जी 07 सी टी 3850 को जिला न्यायालय के पास रोड के किनारे लॉक करके खड़ी कर दी थी और पेशी में चली गई थी।लगभग 1:00 बजे वापस आई तो देखी कि जिस जगह उसने अपनी स्कूटी खड़ी की थी वहां से वह गायब थी। अपने स्तर पर पतासाजी करने के बाद जब एक्टिवा नहीं मिली तब पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *