दुर्ग। बोरसी कॉलोनी क्षेत्र में इन दिनों कुत्तों का आतंक व्याप्त हो गया है। सैकड़ो की संख्या में बोरसी क्षेत्र में कुत्ते घूमते नजर आ रहे हैं। आने जाने वाले लोगों को भौंकना एवं काटना आम हो चला है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। वाहनो से आने जाने वाले लोगों के पीछे झुंड में कुत्ते दौड़कर उन्हें लपकने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम की अनदेखी आम जनता पर भारी पड़ सकती है। खासतौर से स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा समय रहते कारगर कदम नहीं उठाया गया तो कभी भी कोई गंभीर घटना घट सकती है।