छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपना 61वां जन्मदिन बेहद सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री साय खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने छात्राओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों का प्रेम देखकर मुख्यमंत्री साय गदगद हो गए।
देशभर के नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर देशभर के नेता बधाई दे रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य समेत देश के कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
मां का आशीर्वाद लिया
मुख्यमंत्री साय अपने जन्मदिन के अवसर पर गृहगाम बगिया पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इसके अलावा न्योता भोज का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री साय ने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनका धन्यवाद किया।
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीबों और वंचितों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद हमेशा लोगों की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना रहा है।
