पॉकेट मारने वाले तीन आरोपी चढ़े आरपीएफ के हथे

दुर्ग,,यात्री का मोबाइल व पॉकेट मारने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में आरपीएफ दुर्ग को सफलता मिली है। आरपीएफ की टीम ने आरोपियों को पकड़कर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। रायपुर आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के निर्देशन पर दुर्ग आरपीएफ निरीक्षक एस के सिन्हा के साथ उप निरीक्षक सनातन थनापति, आरक्षक कैलाश चंद, महिला आरक्षक रमा, आरक्षक एस आर मीना आरक्षक एल के पारकर जीआरपी के साथ मिलकर स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि गाड़ी संख्या 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन दुर्ग के प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने पर ट्रेन के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल व नगदी रकम चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन दुर्ग में लगे सीसीटीवी फुटेज प्रार्थी को साथ में लेकर देखा। तीनों संदिग्धों को स्टेशन के बाहर रोड पर चाय पीते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी प्रदीप चौधरी उर्फ सनी पिता कृष्णा चौधरी उम्र 18 वर्ष निवासी सोनडोंगरी शिव शक्ति कॉलोनी में गेट के सामने रायपुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर ,रवि साहू पिता सुनील साहू उम्र 18 वर्ष निवासी सोनडोंगरी शिव शक्ति कॉलोनी में गेट के सामने रायपुर थाना कबीर नगर जिला रायपुर तथा मोहम्मद निसार पिता मोहम्मद नूर आलम उमर 18 वर्ष निवासी फोकटपारा सोनडोंगरी थाना कबीर नगर जिला रायपुर रहने वाला बताया । तीनों मिलकर रायपुर से डोंगरगढ़ घूमने गए थे ।डोंगरगढ़ से आते समय राजनांदगांव छूटने के बाद एक यात्री को सोया हुआ देखकर उसके पाकेट से मोबाइल व नगदी को चोरी करना स्वीकार किये । उनके कब्जे से बरामद मोबाइल रियल मी नार्को एन 65 व नगद 430 रुपए कुल किमती 12930 रुपए बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *