केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की समीक्षा

भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के सन्दर्भ में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दुर्ग सर्किट हाउस के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने 10 जनवरी 2025 को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा, बुनियादी आवश्यकताएं एवं सभी सुविधाओं हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, एसपी श्री जितेंद्र शुक्ला, एएसपी अभिषेक झा, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग दुबे एवं सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *