सड़क पर अवैध कब्जा, कोर्ट के आदेश पर अपराध दर्ज

दुर्ग। सार्वजनिक सड़क पर ईट का घेरा बनाकर कब्जा करने वाले आरोपी गण के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मोहन नगर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। आरोपीगण विनय कुमार मुखर्जी तथा श्रीमती शुभ्रा मुखर्जी के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 427,34 के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आदित्य नगर एमआईजी 1085 निवासी श्रीमती नीता मौर्य के घर के सामने एवं पीछे में दरवाजा है जिसका उपयोग पूरा परिवार करता है। पीछे के दरवाजे के पास अभियुक्त गण का भी मकान है जिसमें सार्वजनिक सड़क पर आरोपियों द्वारा ईट का घेरा बना दिया गया है। उस घेरे में आरोपी गण घर का कचरा प्रतिदिन फेकते हैं।विरोध करने पर वह लड़ाई झगड़ा, गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं। इससे परेशान पीड़िता ने 6 सितंबर 2022 को मोहन नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे समय आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 294, 506,34 के तहत अपराध पंजीबद किया गया था और संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया था। वह मामला वर्तमान में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ताजुद्दीन आसिफ की कोर्ट में लंबित है। परिवादी ने अनु विभागीय दंडाधिकारी दुर्ग के समक्ष भी शिकायत की थी। वहां से आदेश पारित हुआ था कि एक सप्ताह के भीतर उक्त कब्जा को हटा दें। इसके बावजूद भी अवैध कब्जा नहीं हटा। इस पर मोहन नगर थाना प्रभारी को आदेशित किया गया है कि वे निगम के राजस्व अधिकारी के साथ मौके पर उपस्थित होकर आदेश का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *