दुर्ग । गर्भवती महिला का उपचार के लिए भिलाई तीन स्थित शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई तीन में डिलवरी कराया गया। इस दौरान जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित थे। अचानक महिला के शरीर से रक्त स्त्राव अधिक होने के कारण उसे जिला अस्पताल दुर्ग उपचार के लिए भेजा गया। लेकिन जिला अस्पताल में ठीक ढंग से उपचार नहीं करने से महिला की गुरुवार की दोपहर मौत हो गई। वहीं बच्चा बच गया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम औंधी भिलाई तीन निवासी नोमिन यादव पति शिवा यादव गर्भवती थी। परिजन जिसका डिलवरी कराने के लिए भिलाई तीन अस्पताल लेकर पहुंचे। नोमिन का डिलवरी भी चिकित्सकों द्वारा कराया गया। भिलाई तीन अस्पातल में जच्चा बच्चा दोनों ठीक थे लेकिन महिला का रक्त का स्त्राव अधिक होने के कारण उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही करने से ही नोमिन की मौत हुआ है। बताया जा रहा है कि नोमिन को भिलाई तीन अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर करने के बाद उसे आईसीयू में दाखिल किया गया था। अचानक तबियत बिगड़ने से गुरुवार की दोपहर 1.30 बजे अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत किस परिस्थिति में हुई है।पीएम के रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। भिलाई तीन की डॉ प्रज्ञा कुशवाहा ने बताया कि डिलवरी के दौरान दोनों ठीक थे। लेकिन महिला का रक्त अधिक निकल रहा था। इस कारण उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।