समृद्धि बाजार के पास मोटरसाइकिल की चोरी,, अपराध दर्ज

दुर्ग। रोड के किनारे समृद्धि बाजार के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर सब्जी खरीदने जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 बी के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजेश ठाकुर सीता राइस मिल दुर्ग में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। 28 दिसंबर को 7:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 07 एडी 4061 से सामान खरीदने के लिए महिला समृद्धि बाजार गया हुआ था ।अपनी गाड़ी को उसने समृद्धि बाजार के सामने रोड के किनारे खड़े कर लॉक लगा दिया था। इसके बाद वह सब्जी लेने मार्केट के भीतर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *