दुर्ग। धमधा नाका ओवर ब्रिज पर मोटरसाइकिल से गिरे अशोक पाली 67 वर्ष की इलाज के दौरान शंकराचार्य अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मारी है या वह स्वयं फिसल कर गिरे थे इसकी जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता राजकुमार पाली के चाचा शारदा भोजनालय के संचालक अशोक पाली शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से धमधा नाका हुआ बीच से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल स्लिप हो गई । इससे गिर गए और उन्हें चोटे आई थी। लोगों ने तुरंत शंकराचार्य अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जहां दोपहर में उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे उनका अंतिम संस्कार हरना बांधा में किया जाएगा।