स्कूटी छीनने से मना करने पर आरोपी ने धमकी देकर की मारपीट

दुर्ग। बेटे की स्कूटी को छीन रहे आरोपों को मना करना पीड़िता को भारी पड़ गया। आरोपी ने महिला के साथ जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे पीड़िता को चोटे आई। पीड़िता की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351( 2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता तरन्नुम बेग ग्रहणी है। 30 दिसंबर की रात में वह अपने मोहल्ले में अपनी देवरानी पिंकी के साथ टहल रही थी। उसी समय उसका बेटा साहिल काम करके अपनी स्कूटी से घर आया हुआ था। तभी रायपुर नाका निवासी आरोपी रवि साहिल की स्कूटी को छीन रहा था, जिस पर तरन्नुम ने उसे स्कूटी छीनने से मना किया। इस बात को लेकर रवि नाराज हो गया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से पीड़िता के साथ मारपीट की।इससे पीड़िता को चोटे आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *