दुर्ग। बिना किसी कारण आरोपी ने लोहे के पाइप से मारपीट कर प्रार्थी के बेटे को चोट पहुंचाई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भागचंद देशलहरे निवासी खोपली डीहपारा चौकी मचांदूर निवासी है। प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह फर्नीचर बनाने का काम करता है ।उसका बड़ा लड़का योमेश अपने दोस्त भूपेंद्र कुर्रे के साथ अपने निजी काम से मोटरसाइकिल से अंडा गया हुआ था। अचानक मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो जाने से उसका लड़का योमेश लिफ्ट लेकर वापस घर आ गया था। थोड़ी देर बाद गांव में ही रहने वाला आरोपी भूपेंद्र कुर्रे अपने हाथ में लोहे का पाइप लेकर आया और प्रार्थी के घर जाकर उसके छोटे लड़के खोमेश को पूछा कि तेरा भाई योमेश कहां है। जब खोमेश ने उसे कुछ नहीं बताया तो गुस्से में आकर भूपेंद्र कुर्रे ने प्रार्थी के छोटे लड़के खोमेश के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर लोहे के पाइप से मारपीट कर चोट पहुंचाया। इससे खोमेश को हाथ, पैर में चोटें आई।