Love triangle,,मे युवक की हत्या,,5 पकड़े गए 1 फरार

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। एक युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को अपने साथियों के साथ मिलकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। दुर्ग के सिविल लाइन क्षेत्र की यह घटना है। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में युवती के साथ पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा कांड लव ट्रायंगल का है। यहां रहने वाली एक लड़की का चेतन साहू नाम के युवक के अफेयर चल रहा था। चेतन व लड़की दोनों की माताएं पुलिस विभाग में हैं। कुछ दिन पहले लड़की की मां का सरगुजा ट्रांसफर हो गया। लड़की भी सरगुजा चली गई वहां सरगुजा में रहने वाले लुकेश साहू के प्रति आकर्षित हो गई। इस बीच दुर्ग से चेतन भी लगातार युवती को फोन करता था जिससे वह परेशान हो गई थी।

पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को युवती अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। चेतन जब पता चला कि उसकी प्रेमिका दुर्ग आई है तो उसने मिलने के लिए कहा। युवती ने मना किया लेकिन वह नहीं माना और परेशान करने लगा। चेनत की बात युवती ने अपने सरगुजा वाले प्रेमी लुकेश साहू को बताई। इसके बाद लुकेश ने युवती को कहा कि चेतन को मिलने के लिए बुलाओ । लुकेश बताए अनुसार युवती ने चेतन को सिविल लाइन क्षेत्र में अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात लगभग 10 बजे के आसपास चेतन युवती से मिलने पहुंचा। इससे पहले ही लुकेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहले से मौजूद था। चेतन के पहुंचने के बाद युवती को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने साथियों के साथ लाठी डंडे से चेतन की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इसे इतना मारा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पद्मनाभपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बड़े अधिकारी भी पहुंच गए। रात में ही चेतन के शव को मरच्यूरी भेजा गया। वहीं पुलिस ने रात को ही पांच संदेहियों को हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी लुकेश साहू घटना के पाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए लड़की को भी थाने बुलाया है। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तो पहचान कर ली है, लेकिन उसके साथ वारदात में और कौन लोग शामिल थे उनकी भी पहचान करने में जुटी है।

नशे के कारोबार से हो रही घटनाए

दुर्ग पुलिस कई दावे कर रही है किन्तु नशे का कारोबार तेजी से बढ़ता चला जा रहा है जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया वहा कई चीज़े नशे के इंजेक्शन, बोतले,डिस्पोजल जैसी चीज़े दिखी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *