दुर्ग/ दुर्ग निगम में स्पेरो कंपनी के बंद होने के बाद राजस्व वसूली का कार्य निगम के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। निगम के सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोईर ने करदाताओ से अपील कर कल 22 जून 2024 को अवकाश के दिन अधिक से अधिक टैक्स की राशि जमा कर 6% छूट का लाभ लेने अनुरोध किये है।

शुभम, ARO ने भावुक भरे अंदाज में लिखा कि आपके द्वारा टैक्स का भुगतान करने से नगर विकास एवं आपके मूलभूत सेवाओ में लगे कर्मचारियों का वेतन समय पर भुगतान होता है।
