दुर्ग । गंजपारा चौक पर पिछले दिनों हुई ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या मे शामिल तीन आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा था। शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने हत्या की प्लानिंग और घटना की जानकारी लेने तीनो आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर जानकारी ली। वहीं आरोपियों का जुलूस निकाला ताकि क्षेत्र में आरोपियों की दहशत कम हो।
पार्किंग ठेकेदार मंत्री यादव की पिछले दिनों दुर्ग के गंजपारा चौक पर पुरानी रंजिश के चलते धारदार चाकू से वार कर हत्या कर दिया गई थी। जिसके बाद घटना स्थल से फरार आरोपियों की तलाश में दुर्ग पुलिस जुटी हुई थी। इस मामले के फरार 5 आरोपियों में से तीन आरोपियों अक्षत दुबे उर्फ मान्य पिता विजय शंकर दुबे 25 साल निवासी कादंबरी नगर दुर्ग शुभम शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा 25 साल निवासी आदित्य नगर दुर्ग तथा वंश राजपूत पिता सतीश राजपूत निवासी गया नगर को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इसी कड़ी में आज कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में गिरफ्तार तीनो आरोपियों से घटना की प्लानिंग और घटनास्थल पर ले जाकर घटना की जानकारी ली गई।इस दौरान गिरफ्तार आरोपीगण कान पकड़ते नजर आए साथ ही सड़क पर नारे लगाकर माफी मांगते रहे। उल्लेखनीय है कि 21 मई की रात को नाका चौक गंजपारा दुर्ग में आरोपी अक्षत दुबे , अमिताभ दुबे उर्फ चंदु, शुभम शर्मा , वंश राजपूत के द्वारा पुरानी रंजिश व वाद-विवाद के कारण एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव निवासी पचरी पारा कुआ चौक पर चाकू से वार कर दिया था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
अन्य आरोपी भी पकड़ाये मंत्री यादव की हत्या में शामिल अन्य फरार आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू एवं संदेही अजय दुबे की पता साजी के लिए अलग-अलग जिलों में एसीसीयू एवं थाना सिटी कोतवाली दुर्ग की टीम रवाना की गई थी। दोनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उड़ीसा एवं धमतरी से पकड़ा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
