मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर भेजा गया जेल

दुर्ग।मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पकड़ने में मोहन नगर थाना पुलिस एवं एसीसीयू की टीम को सफलता मिली है। आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया गया था आरोपी के पास से एक रियल मी कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत 12000 रुपए थी, को जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन मे अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर एवं चिराग जैन नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकांक्षा पांडेय थाना प्रभारी थाना मोहन नगर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते चोरी के अपराधों में अंकुश लगाने प्रयास किया जा रहा है। 21मई को प्रार्थी रामनारायण निषाद पिता स्वर्गीय मदन लाल निषाद उम्र 32 साल निवासीवार्ड नंबर 56 बघेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना 18 मई को कालीबाड़ी सिंधिया नगर में जगन्नाथ राव के घर काम पर गया था। अपने झोले के अंदर खाना डब्बा व मोबाइल को साइकिल के हैंडल में रखकर घर के अंदर काम कर रहा था। खाना खाने के समय वापस आकर देखा तो साइकिल के हैंडल मे झोले मे रखा मोबाईल नहीं था। विवेचना दौरान संदेही को थाना लाकर पूछताछ की गई जो घटना कारित करने से इनकार करने लगा।

नफीस एप की पुलिस ने ली मदद

चोरी करने का पूर्ण संदेह होने एवं आरोपी द्वारा बार-बार नकारने पर नाफीस एप की मदद से आरोपी के लिये फिंगरप्रिंट को एसीसीयु की टीम की सहायता से आरोपी का फिंगरप्रिंट का मिलान किया गया। जिससे आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी बथुला मलैया उर्फ अशोक, पिता मदनैया मधुकर 40 वर्ष निवासी वर्षा देसाई गंज, वीरसी वार्ड ,थाना वर्षा, जिला गढ़चिरौली महाराष्ट्र का पूर्व मे 03 आपराधिक रिकॉर्ड होना पता चला जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को उक्त मोबाइल को चोरी करना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *