दुर्ग में नशे के खिलाफ अभियान शुरू करते हुए दुर्ग यातायात विभाग द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमे उपस्थित ई रिक्शा और आटो चालकों को जानकारी दी गई
दुर्ग पुलिस के द्वारा दुर्ग यातायात विभाग के बैनर तले शहर में चल रहे ई रिक्शा और आटो चालकों को नशे का सेवन कर वाहन चलाने को लेकर जानकारी देने एक दिवसीय शिविर का आयोजन दुर्ग के ट्रैफिक विभाग कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमे दुर्ग पुलिस और यातायात विभाग पुलिस द्वारा उपस्थित चालकों को जानकारी दी गई इस दौरान भिलाई के नशा मुक्ति केंद्र से आए लोगो के द्वारा उपस्थित सभी चालकों को नशे के सेवन न करने की सलाह दी गई। इस दौरान 21 दिन अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा शहर में अभियान शुरू किया गया।
