10 फरवरी 24 को शा. वि. या. ता. पीजी महाविद्यालय दुर्ग के पुस्तकालय विज्ञान के षिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने धनोरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा में पुस्तकालय प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत पुस्तकालय एवं पुस्तकों से संबंधित जानकारियां प्रदान की। पुस्तकालय एवं पठन-पाठन के प्रति जागरूगता लाने हेतु शा.वि.या.ता. महाविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान विषय के विद्यार्थियों ने आकर्षक लघु नाटिका का मंचन किया नाटिका के माध्यम से पुस्तकालयों के माध्यम से एक अच्छे एवं सफल इंसान बनने का संदेष दिया गया।
महाविद्यालय से रैली को प्रस्थान करवाते हुये महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ एम. ए. सिद्दीकी ने विद्यार्थियों मार्गदर्षन करते हुय अच्छी तरह से पुस्तकों एवं पुस्तकालयों की उपयोगिता से संबंधित जानकारी प्रसारित कर महाविद्यालय के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को प्ररित किया।
उक्त प्रसार कार्यक्रम को शा. वि. या. तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। प्रसार कार्यक्रम के अन्तर्गत एक रैली का संचालन कर ग्रामीणों में पुस्तकालय केे प्रति रूचि जागरित करने का प्रयास किया गया। इसके अलावा पुस्तक, लेखक एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित एक क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता, का आयोजन भी किया गया। एम. लिब. आई. एससी. के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सूचना स्रोतों की उपयोगिता पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समापन समारोह में शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा की प्राचार्या श्रीमति नीलिमा गजपाल ने प्रसार कार्यक्रम की सराहना करते हुये विद्यालय पुस्तकालय को और अधिक संमृद्ध बनाने हेतु प्रयास करने पर जोर दिया । पुस्तकालय विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ विनोद कुमार अहिरवार ने बच्चों में पठन प्रवृति को विकसित करने हेतु प्रेरित किया एवं उच्च षिक्षा एवं केरियर के चयन में पुस्तकालय एवं विभिन्न प्रकार के सूचना स्रोतों को उपयोगी बताया। डाॅ सरिता श्रीवास्तव ने विद्यालय पुस्तकालय को विद्यार्थियों के भविष्य को गढ़ने के लिये अनिवार्य बताया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ सरिता श्रीवास्तव एवं डाॅ राजलक्ष्मी पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष चन्द्राकर, अनुराग पाण्डेय एवं ललिता श्रीवास का विषेष सहयोग प्राप्त हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा एवं शा.वि.ता.या. महाविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान के अनेक विद्यार्थियों ने रैली मे सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
