दुर्ग एसपी ने टीआई को किया सस्पेंड – देखे खबर

दुर्ग एसपी ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा में नशे की हालत में ड्यूटी करने वाले टीआई राजेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया है। राजेंद्र यादव वहीं टीआई जिसके खिलाफ पहले ही महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा था और जेल गया था।
दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षक राजेंद्र यादव की 21 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में व्यवस्था देखने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र यादव शराब के नशे में ड्यूटी पहुंच गया। इतना ही नहीं नशे की हालत में उसने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और आम लोगों से अभद्र व्यवहार किया।
जैसे ही इसकी शिकायत दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा को हुई उन्होंने इसकी जांच बैठाई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर निरीक्षक राजेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने टीआई से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उसने उसका भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद ये कार्रवाई की गई।

महिला से दुष्कर्म के आरोप में जा चुका है जेल

राजेंद्र यादव कुछ महीने पहले दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में पदस्थ था। वहां एक महिला ने उसके ऊपर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एसपी के निर्देश पर अमलेश्वर थाने में ही वहां के टीआई रहे राजेंद्र यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जेल से छूटने के बाद उसे दुर्ग पुलिस लाइन में अटैच किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *