महिला मोर्चा ने आबकारी विभाग का घेराव कर जमकर धिक्कारा भूपेश बघेल को :: पुलिस से हुई जमकर झूमा झटकी

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देशानुसार दुर्ग जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में विगत दिनों जांजगीर चांपा जिले में कथित तौर पर शराब पीने के बाद दो भाइयों और तीन अन्य की मृत्यु होने पर इस घटना के विरोध में दुर्ग आबकारी विभाग कार्यालय का घेराव किया गया।

आयोजित घेराव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अलका बाघमार, मंत्री अमीता बंजारे, रोहित साहू, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी महिला मोर्चा स्वाति साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत उपस्थित रहे। घेराव प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम पर एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।

घेराव प्रदर्शन के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व अपने घोषणा पत्र में गंगाजल की झूठी कसम खाते हुए शराबबंदी की बात की थी लेकिन आज तक शराबबंदी नहीं हुई, बल्कि शराब दुकानों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ा दी गई, ऑनलाइन बिक्री करके घर पहुंचाकर शराब दी जा रही है। जिसके चलते लगातार प्रदेश में लोग असमय काल कवलित हो रहे हैं। शराब के नशे में सबसे ज्यादा नौजवान दुर्घटनाग्रस्त होकर असामयिक मृत्यु को प्राप्त कर रहे हैं, कितनों के घर का चिराग और कितने घर का आशियाना उजड़ रहा है, पर प्रदेश सरकार असंवेदनशील बनी हुई है। प्रदेश की मातृशक्ति से आह्वान करता हूं कि इस अताताई सरकार का उखाड़ने का संकल्प ले।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ने कहा कि आज प्रदेश की महिलाएं हताशा और निराशा है क्योंकि उनका घर का चिराग या फिर घर का मुखिया शराब के नशे के गिरफ्त में है आखिर कब तक महिला इससे जूझेगी आखिर क्यों महिलाओं ऐसी विभीषिका का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में महिलाओं ने उम्मीद के साथ इस सरकार को चुना था लेकिन उनकी उम्मीद टूट गई। ऐसी झूठी सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए महिलाओं ने संकल्प ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *