दुर्ग। श्री शंकराचार्य मेंडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि खैरागढ़ छुईखदान गांव की रहने वाली दामिनी सिंह श्री शंकराचार्य मेंडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में नर्स के रुप में कार्यरत थी। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। रूम पार्टनर अपनी शिफ्ट में ड्यूटी गई थी। दोपहर 3 बजे वापस हॉस्टल लौटी तो दामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने बगल से देखा तो वो फांसी पर दामिनी की लाश लटकी मिली।
जानकारी लगने पर हॉस्पिटल व हॉस्टल प्रबंधन मौके पर पहुचे और पुलिस को बुलाया। आत्हत्या का कारण अभी पता नही चल पाया है।