दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं देश सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी को द्वेष पूर्ण भावना से गिरफ्तार करने के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव

दुर्ग/ रविवार को सीबीआई द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं देश सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी को द्वेष पूर्ण भावना से गिरफ्तार किया गया। जबकि पिछले 1 वर्ष से अनेकों बार कथित शराब घोटाले की आड़ में उन पर छापा डाला गया। लेकिन कोई सबूत नही मिला। सीबीआई द्वारा रजिस्टर FIR में भी उनका नाम दर्ज नही था। लेकिन गुजरात चुनाव में अच्छा प्रदर्शन और दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की जीत को भाजपा पचा नहीं पा रही है और उसी बौखलाहट में आम आदमी पार्टी को बदनाम करने हेतु मनीष सिसोदिया जी को गिरफ्तार किया गया है जबकि उपरोक्त शराब नीति को दिल्ली में वापस ले लिया गया है ओर उसी शराब नीति को पंजाब सरकार द्वरा लागू करने पर राजस्व में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
दुर्ग जिला अध्यक्ष के आह्वान पर दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, पाटन विधानसभा के सैकड़ो क्रांतिकारी साथियो ने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और सीबीआई का पुतला दहन किया। शांती पूर्ण विरोध प्रदर्शन को भाजपा के कार्यकर्ता पच नही पाए और आम आदमी पार्टी महिला कार्यकर्ता अन्य कार्यकर्ता से गाली गलौज और झूमा झटकी किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर भाजपानीत केंद्र सरकार व स्थानीय कार्यकर्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान गाली गलौज करने वाले कार्यकर्ता भागते नजर आए ।पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के ओछी हरकतों से डरने वाले नही है और भाजपानित केंद्र सरकार को चेतावनी देते हैं कि एक मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने पर सैकड़ों सिसोदिया पैदा होंगे।जिस प्रकार सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने पर आम आम आदमी पार्टी गुजरात में अच्छा प्रदर्शन किया और दिल्ली नगर निगम में 15 वर्षो से कबिज भाजपा को सत्ता से दखल कर दिया। उसी प्रकार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रण लेते है कि मनीष सिसोदिया के गिरफ्तार होने के बाद 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेकेंगे। भगवान से प्रर्थना करते है कि मोदी सरकार की सतबुद्धि दे ऒर ईमानदार नेताओ को प्रताड़ित करना बंद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *