जीवन यापन के लिए परेशान महिला ने लगाई कलेक्टर-निगमायुक्त से गुहार
दुर्ग/निशांत ताम्रकार/दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत अपनी जीविका चलाने दर दर की ठोकरें खाने के बाद भी दुर्ग निगम व पार्षद की आलोचन की शिकार महिला ने राहत मिलने की गरज से दुर्ग कलेक्टर के नाम सोपा ज्ञापन जहा अब तक महिला को कोई आश्वासन नही मिल पाया । आए दिन कुछ न कुछ बहाने से कर रहे मुझको मजबूर जिसको लेकर महिला दर दर भटक रही है ।और अपना व अपने विकलांग भाई का जीवन यापन कर रही महिला अनुपमा मौर्य ने दुर्ग नगर निगम व स्थानीय पार्षद पर आरोप लगाते हुए दुर्ग कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा जिसमे उस महिला द्वारा लगातार गुमथी ठेला लगाने को लेकर कई बार आपत्ति जताई है,,वही महिला द्वारा अपने बयान में बताया की जो भी अधिकारी व पार्षद मुझे जहा से भी हटाते है मै किसी दूसरी जगह पर जाने के बाद भी लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है वही प्रताड़ित महिला ने बताया की अपने भरण पोषण के लिए एक छोटा सा चाय गुमटी लगाकर अपना गुजारा कर रही थी वह अपने व्यवसाय के लिए एक गुमटी को कर्ज लेकर खरीद दुर्ग के वार्ड 59 में अपना व्यवसाय कर रही थी जिसे निगम व पार्षद के दबाव में हटाया गया फिर वर्तमान में साइंस कॉलेज के बाजू अपना गुमटी लगा रही थी जिसे भी हटाने सभी पार्षद और निगम की टीम लगी हुई है इसमें उस महिला ने कहा कि शहर में बहुत से अतिक्रमण हो रहे हैं पर मेरी एक गुमटी के पीछे सभी अधिकारी व पार्षद लगे हुए हैं और मैं अपना गुजारा नहीं कर पा रही हूं । और मानसिक संतुलन का शिकार हो गयी हु ।
