प्रदर्शन:आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर-खैरागढ़ कार्यकता पदमा साहू की बिगड़ी तबियत हुआ आकस्मिक निधन सभी जिलों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट की दी श्रद्धांजलि

दुर्ग/निशांत ताम्रकार/जिलेभर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई है। दुर्ग कलेक्टर के सामने हड़ताल की शुरुआत हुई है। दावा है कि मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। इधर आंबा कार्यकर्ता- सहायिकाओं के हड़ताल से जिलेभर के केंद्रों में ताला लटक गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसमें कलेक्टर दर से वेतन, सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति, पेंशन और शासकीय सेवकों की तरह सुविधाएं अहम है। संगठन पदाधिकारी ममता यादव ने बताया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में उन्हें कलेक्टर दर से वेतन देने का दावा किया था, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के चार साल बाद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। कार्यकर्ता- सहायिकाएं लगातार अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। इसके चलते अब अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई है। जो मांग पूरी होने तक जारी रहेगी।

योजनाओं का क्रियान्वयन होगा प्रभावित

आज भी जिलेभर की कार्यकर्ता-सहायिकाएं कलेक्ट्रेट के सामने धरना स्थल पर जुटी रही। जो अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करती रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के हड़ताल से कई योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित होगा। आंबा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पूरा किया जाता है। कुपोषण के लिए बंटने वाले आहार, गर्भवती माताओं के आहार से लेकर केंद्रों में बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी इनकी ही रहती है।

विकल्प नहीं, केंद्र बंद रहेंगे, दिक्कत
आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण, गर्भवतियों की जांच, पोषण आहार का वितरण जैसे प्रमुख कार्य संचालित होते हैं। लेकिन अब हड़ताल से यह सभी कार्य प्रभावित रहेंगे। इधर प्रशासन के पास आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है। इससे साफ है कि हड़ताल खत्म होने तक केंद्रों में ताले लटके रहेंगे। वहीं कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन की तैयारी कर रखी है। सोमवार को प्रदर्शनकारी शहर में भजन कीर्तन कर सरकार को जगाने का प्रयास कर रही है

सभी जिलों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट की दी श्रद्धांजलि

दुर्ग संभाग ममता यादव के नेतृत्व में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मृतक पदमा साहू के परिवार के लिए 10 -10 रुपये की आर्थिक सहायता के लिए सभी जिलों से सहयोग राशि का आवाहन किया गया है ताकि मृतक पदमा साहू के परिवार को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के तरफ से कुछ सहयोग मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *