भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा की शुरुआत आज से

दुर्ग। प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, अपराधिक रोकथाम में अक्षमता, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और दुर्ग नगर निगम की कुनीतियां, घोटाले, भ्रष्टाचार तथा अव्यवस्था के विरोध में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, पदयात्रा कसारीडीह बोरसी मंडल में दिनांक 1 फरवरी दिन बुधवार से वार्ड क्रमांक 52 बोरसी के शीतला मंदिर से प्रारंभ होगी।

पदयात्रा कार्यक्रम की जानकारी को लेकर दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि सर्वविदित है कि प्रदेश की सरकार जिसके अकुशल नेतृत्व के चलते आम जनमानस बहुत परेशान है। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित दुर्ग शहर में व्याप्त ढेरों जन समस्याओं को लेकर निकाली जा रही पद यात्रा में आम जनमानस से मुख्यमंत्री के नाम आवेदन भरवाए जाएगा और उन्हें जिले में आयोजित होने वाले प्रदेश एवं जिला स्तर पर आंदोलन हेतु आमंत्रित किया जायेगा साथ ही मोदी सरकार के लाभार्थियों से भेंट मुलाकात भी की जाएगी। पदयात्रा में दुर्ग जिले के समस्त भाजपा एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता निर्धारित समय पर सुबह 10:00 बजे शीतला मंदिर प्रांगण वार्ड क्रमांक 52 में उपस्थित होंगे।

पदयात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दुर्ग शहर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चारों मंडलों में पदयात्रा की जाएगी, जिसमें गंजपारा सदर मंडल में दिनांक 3 फरवरी, चंडी शीतला मंडल 5 फरवरी और पटरीपार मंडल को 8 फरवरी को आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *