नमो ग्रुप के द्वारा लोगो मे जागरूकता लाने हमेशा नई पहल की जाती है इसी कड़ी में नमो ग्रुप के द्वारा इस बार 1 और नेक फल करते हुए प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया जिसके तहत ग्रुप के द्वारा दुर्ग के इंद्रा मार्किट में वृहद अभियान चलाकर प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में लोगो को जागरूक किया गया नमो ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान की सराहना उपस्थित जनों ने की और विषय को गम्भीरता से लेते हुए लोगो ने शपथ भी ली |
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नमो ग्रुप के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे.|
नमो ग्रुप फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र जैन, प्रदेश मिडिया प्रभारी हरीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आशीष काले, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुच्चा सिंह ताम्रकार, शरद जैन, हरी शर्मा, दुर्ग जिलाध्यक्ष अंकुश काले, शहर अध्यक्ष विपुल अग्रवाल तथा अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
