कार की टक्कर से स्कूटी चालक घायल,अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। अपने घर से स्टेशन रोड दुर्ग जा रहे युवक की एक्टिवा को अज्ञात कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे युवक को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल के भाई की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी आशीष गुप्ता एडवरटाइजिंग का काम करता है। 31 अगस्त को उसका बड़ा भाई सुनील गुप्ता अपनी एक्टिवा सी जी 07 ए वाई 7822 से अपने घर से दैनिक चिंतक कार्यालय स्टेशन रोड दुर्ग जा रहा था। ब्राइट फर्नीचर के सामने पहुंचा था कि पीछे से आ रही ग्रे कलर की अज्ञात कार एसप्रेसो के चालक ने लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन को चलाते हुए सुनील गुप्ता की एक्टिवा को टक्कर मार दिया। इससे सुनील के सिर, पसली एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई। लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर राजेंद्र पांडे अस्पताल स्टेशन रोड में ले जाकर भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *