दुर्ग। टप्पा तालाब शिव मंदिर के पास प्लास्टिक की बोरी में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रही महिला आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 3 मठ पारा स्थित तालाब के किनारे शिव मंदिर के पास एक महिला प्लास्टिक की बोरी में अधिक मात्रा में शराब रखकर बेच रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपिया हुमेंद्री ढीमर को पकड़ा। उसके पास से 28 नग देसी मसाला शराब एवं बिक्री की रकम 200 रुपए बरामद किए हैं।