युवती हुई लापता, परिवार वालों ने की शिकायत

दुर्ग। सिलाई कढ़ाई का काम करने के बाद कपड़े को ग्राहक के पास छोड़ने गई युवती जब घर वापस नहीं आई तब परिवार वालों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने धारा 140 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संजय कुमार सोनी की लड़की कुमारी मनीषा सोनी 26 साल की है। उसकी बेटी की सगाई 10 जुलाई को नेवई थाना अंतर्गत नेवई बस्ती पानी टंकी के सामने रहने वाले युवक के साथ हुई थी। लड़के के परिवार वाले खुद लड़का भी शक्की किस्म का था। 30 अगस्त को उनकी लड़की ने सगाई तोड़ दी थी।
इसके बाद शाम 6:00 बजे लड़की बिना बताए कहीं चली गई है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *