सूर्या मॉल के पास ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 172 वाहनों पर ई-चालान

भिलाई। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। सूर्या मॉल के आसपास चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 172 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को चलाए गए अभियान में सड़क पर यातायात बाधित करने वाले चारपहिया वाहनों पर ई-चालान किया गया। वहीं, नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात कार्यालय लाया गया। संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यह अभियान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर चलाया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने और सड़क पर आवागमन बाधित नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *