गरीबों के राशन पर नजर! घर में भरा मिला 24 क्विंटल सरकारी चावल

दुर्ग: सरकारी राशन का अवैध भंडारण, 24 क्विंटल चावल के साथ आरोपी गिरफ्तार
वैशाली नगर पुलिस ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाले शासकीय चावल के अवैध भंडारण के मामले में आरोपी सोहन चेलक, उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, राजीव नगर स्थित आरोपी के मकान की तलाशी में 60 बोरियों में कुल 24 क्विंटल शासकीय चावल बरामद हुआ। खाद्य विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम के तकनीकी सहायक से जांच के बाद चावल के शासकीय खाद्यान्न होने की पुष्टि की गई।
मामले में थाना वैशाली नगर में धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *