दुर्ग। विकसित भारत के निर्माण और जनसेवा के संकल्प को लेकर दुर्ग जिले में ‘विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, भाजपा नेता जीत हेमचंद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को जनभागीदारी से मजबूत बनाने का आह्वान किया। सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संदेश के साथ निकली इस यात्रा ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी प्रदर्शित किया।
विकसित भारत का संकल्प, सेवा और जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश इस आयोजन के केंद्र में रहा।
