दिव्यांग बच्चों व वृद्धजनों को ललेश्वरी ने किया पाठ्य सामग्री, वस्त्र वितरण

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरा योगदान में जीविका स्वास्थ्य सहायता समूह बोरसी द्वारा दिव्यांग, मूक बधिर एवं वृद्ध आश्रम कादंबरी नगर दुर्ग में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीविका स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ललेश्वरी साहू के नेतृत्व में बच्चों को पाठ्य सामग्री, वृद्ध जन को वस्त्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू थे। दीपक साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा की जन्म दिवस को सेवा कार्य के रूप में मनाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

दुर्ग नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने कहा कि सेवा संकल्प के तहत आयोजित यह कार्यक्रम समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर ललेश्वरी साहू ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाने की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने भी अपना जन्म दिवस जरूरतमंद एवं विशेष वर्ग के लोगों के साथ मनाने का निर्णय लिया था। दूसरों के चेहरे पर खुशी लाना और समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच समय बिताना ही आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में साहू समाज के जिला अध्यक्ष नंदकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पार्षद सुरुचि उमरे, पार्षद ललित यादव,सुनील साहू, देव साहू ,राकेश साहू, ईश्वरी सिंह, शशिकांत, प्रीति साहू सुमन, पूर्णिमा, तृप्ति राजपूत आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *