दुर्ग। शहर के आंगनबाड़ी केंद्र इन दिनों बच्चों की हंसी-खुशी और महिलाओं की रचनात्मकता से गुलजार हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे आंगन मिलन एवं सेवा संकल्प समारोह के तहत 6 अक्टूबर को आंगनबाड़ी केंद्र गेदी डबरी, मोहन नगर एवं रेलवे क्रासिंग क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा बच्चों की दौड़ और विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, वहीं महिलाओं ने भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समारोह में पार्षद मनोज, पार्षद ललिता ठाकुर, एएनएम जीता साहू, श्रीमती सोनवरी साहू, विनोद शुक्ला, झुग्गी बोपुड़ी, प्रतिलेख भानिया, सुलासे, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंत्री, सविता तथा ‘मन की बात’ प्रभारी श्रीमती खुलाखे सहित सुपरवाइजर सीमा मिश्रा , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को आंगनबाड़ी की गतिविधियों से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य, पोषण और बाल विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। रंग-बिरंगी रंगोलियों, मेहंदी और बच्चों की खेलकूद गतिविधियों के बीच दोनों केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल नजर आया।आंगनबाड़ी केंद्र गेदी डबरी वार्ड क्रमांक-13 और रेलवे क्रासिंग वार्ड क्रमांक-14 में आयोजित यह आयोजन एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि दुर्ग में सेवा संकल्प के बहाने आंगनबाड़ी केंद्रों पर सचमुच बच्चों का त्योहार मनाया जा रहा है।
