शिव मंदिर लुचकी पारा में पोषण माह वाटिका कार्यक्रम, गोदभराई समारोह भी हुआ

दुर्ग। शिव मंदिर लुचकी पारा में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पोषण माह वाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही।

इस दौरान गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की महिला कार्यकर्ता जया पिल्लई एवं वार्ड पार्षद जितेंद्र ताम्रकार की उपस्थिति में पोषण माह वाटिका से जुड़ी गतिविधियां कराई गईं।

कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही पोषणयुक्त आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *